चीन बीजिंग में अफगानिस्तान के राजदूत के रूप में तालिबान द्वारा नामित अधिकारी को राजनयिक दर्जा प्रदान करने वाला पहला देश बन गया है, जिससे तालिबान द्वारा संचालित प्रशासन को काबुल में एक वैध सरकार के रूप में औपचारिक रूप से मान्यता मिल गई है।
क्या चीन ने तालिबान को अफगानिस्तान की वैध सरकार के रूप में मान्यता दी है, इस सवाल के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘अफगानिस्तान के लंबे समय से मित्रवत पड़ोसी के रूप में, चीन का मानना है कि अफगानिस्तान को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बाहर नहीं किया जाना चाहिए।
इससे पहले, काबुल से आई खबरों में कहा गया था कि चीन ने तालिबान द्वारा नामित बिलाल करीमी को राजदूत का दर्जा दिया है और उन्होंने चीनी विदेश मंत्रालय को अपना परिचय पत्र सौंप दिया है।